इंदरगढ़ स्वास्थ्य कें द्र में पदस्थ्य कर्मचारी कोरोना से संदिग्ध, अस्पताल में भर्ती मरीजों की कराई छुट्टी

इंदरगढ़। इंदरगढ़ स्वास्थ्य कें द्र में पदस्थ्य कर्मचारी में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर स्वाथ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। वहीं संदिग्ध कर्मचारी को तुरंत ही रात में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए पूरे अस्पताल परिसर में ताला लगा दिया। वहीं भर्ती मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। उधर, बीएमओ ने बताया, कि कर्मचारी में ऐसे लक्षण थे जो कोरोना से मिलते हुए पाए गए। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ स्वास्थ्य कें द्र में पदस्थ अनिल त्रिपाठी की रात करीब 11 बजे खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में बीएमओ डॉ. डीएस पंवार को सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। वहीं उनकी प्रारंभिक जांच की गई तो उनमें कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिले। इसके चलते तुरंत ही उनकी ओर से एंबुलेंस से अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया। इसके साथ ही उनकी जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। उधर, स्वास्थ्य कर्मचारी में लक्षण पाए जाने के चलते मोहल्ले में भी दहशत का माहौल बना है।


 

अस्पताल के बाहर लगाया ताला


कर्मचारी में संदिग्ध लक्षण पाए जाने के चलते बीएमओ की ओर से सभी मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद अस्पताल के मेन गेट पर ताला लगा दिया है। इसके साथ ही साधारण बीमारी से परेशान लोगों का इलाज भी करना बंद कर दिया है। वहीं इस कारण कई मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


गंभीर मरीजों का ही होगा इलाज


बीएमओ डीएस पंवार ने बताया कि साधारण मरीजों को की जांच नहीं की जा रही है। वहीं गंभीर मरीज है तो उसका इलाज हमारी ओर से कि या जाएगा। डॉक्टरों की टीम हमारे साथ है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल को खाली कराया है। वहीं कु छ ही दिनों में पूरे अस्पताल को सैनिटाइजर भी कि या जाएगा।


 

इधर..18 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव


दतिया जिले में रहने वाले लोगों को कु छ हद तक राहत मिली है। विगत दिनों जिला अस्पताल से 23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना को लेकर भेजी गई थी। इसमें 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं पांच लोगों की रिपोर्ट कल आएगी। उधर, दतिया में अभी तक कोई भी कोरोना से पीड़ित नहीं निकला है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट बना है।


स्वास्थ्य कर्मचारी को बुखार और खांसी के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। गंभीर मरीजों को हमारी ओर से देखा जाएगा। लोगों से घरों में रहने को कहा जा रहा है। जिला अस्पताल से रिपोर्ट जांच के लिए जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


डॉ.डीएस पंवार, बीएमओ इंदरगढ़।