अब मंडी के लिए होना होगा परेशान, निर्धारित समय में वार्डों में भिजवाए जाएंगे सब्जी के ठेले

दतिया। जिलेवासियों को लॉकडाउन के दौरान अब जरुरतमंद सब्जी के लिए भी मंडी तक नहीं जाना होगा। प्रशासन द्वारा ठेलों के माध्यम से सब्जी वार्डों में भिजवाई जाएगी। इससे मंडियों में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। गौरतलब है कि प्रशासन को सुरक्षित शारीरिक दूरी को फॉलो करवाने के लिए सबसे अधिक मशक्कत मंडियों में करनी पड़ती थी। इसके लिए प्रशासन द्वारा कई कार्य भी किए गए थे। लेकिन फिर भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी का नॉम्स फोलो नहीं हो रहा था। अब सभी तहसीलों में ठेले के माध्यम से वार्डों में सब्जियां भिजवाई जाएंगी। बताया जा रहा हैकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह व्यवस्था भी एक दिन छोड़कर जिस दिन बाजार खुलता है। उसी दिन दी जाएगी। इससे भीड़-भाड़ रहने की संभावना नहीं हो सके।


 

250 ठेले किए गए हैं तैयार


लोगों के घरों तक सब्जी पहुंचाने के लिए शहर में लगभग 250 ठेले तैयार किए गए है। इनके माध्यम से फुटकर सब्जी विक्रेता वार्डों में जाकर लोगों को सब्जी मुहैया कराएंगे। इससे लोगों को मंडी आने की आवश्यकता नहीं होगी। लॉकडाउन का पालन होगा। वहीं सुरक्षित शारीरिक दूरी को भी फॉलो किया जाएगा। वहीं संक्रमण का खतरा भी बेहद कम होगा।


मंडियों में घट सकती है भीड़


 

प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे इस कदम से मंडियों में आने वाली भीड़ से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि प्रशासन का मानना है, कि जब लोगों के घरों तक भी सब्जी मुहैया कराई जा रही है। तो फिर उन्हें मंडी आने की क्या आवश्कता है। थोक विक्रेताओं को भी निर्धारित दूरी पर मास्क लगाकर ही बैठाया जाएगा। जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।


ठेलों पर भी रहेगी नजर


सूत्रों की माने तो गलियों मोहल्लों में भेजे जाने वाले ठेलों पर भी प्रशासन व पुलिसकर्मियों की तीखी नजर रहेगी। जिससे ठेलों के आसपास भीड़ इकठठी न हो। साथ लोगों को सुरक्षित शारीरिक दूरी को भी पालन करें। इस दौरान ठेले वालों को भी भीड़ एकत्रित नहीं करने की की हिदायत दी जाएगी।


पूर्व में किए कई कार्य हुए विफल


मंडियों में भीड को रोकने के लिए दतिया सहित अन्य स्थानों पर भी प्रशासन द्वारा कई प्रयास किए गए। जो कोई खास काम नहीं कर पाए। गौरतलब है कि इससे पूर्व मंडी में मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। इसके पूर्व की व्यवस्था में मंडी पहुंचने वाले प्रमुख मार्गो को बेरिकेटस लगाकर रोका गया था। जिससे लोग वाहनो सहित मंडी में पहुंचकर भीड़ न बढ़ाएं। इसके अलावा भी एक जगह लगने वाली मंडी को भी 5 जगहों में विभाजित किया गया था। जिससे लोगों के समूह एकत्रित न हो सके।


मंडियों में थोक विक्रेताओं द्वारा दुकानों के साथ फुटकर की भी कुछ दुकानें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही ठेलों के माध्यम से सब्जियों को वार्डों में भेजा जाएगा। ताकि लोगों को घरों पर ही सब्जियां मिल सकें।


रोहित सिंह, कलेक्टर दतिया।